विभिन्न मांगों के समर्थन में टीएमसी के जन प्रतिनिधियों ने सौंपा ईसको को ज्ञापन
1 min read
बर्नपुर :बेरोजगार युवाओं को नौकरी ईसको में कार्यरत ठेका श्रमिकों को सेल के अन्य संस्थाओं के ठेका श्रमिकों के समान वेतन सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आज टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईसको के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर यहां टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा बोरो चेयरमैन शिवानंद बावड़ी गुरमीत सिंह कहकशां रियाज के अलावा स्थानीय बेरोजगार युवा मंच के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे इन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक रूद्र ने कहा कि पिछले साल दुर्गा पूजा के समय से ही ईसको के प्रतिनिधियों से बातचीत की जा रही है ताकि जहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा सके यहां पर जो ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं उनको सेल के अन्य संस्थानों के ठेका श्रमिकों के समान वेतन मिले न्यूनतम 26 दिन का वेतन दिया जाए उन्होंने कहा कि यहां के कुछ ठेकेदार ऐसे भी हैं जो श्रमिकों के वेतन में सेंधमारी करते हैं ऐसे तत्वों पर नकेल लगाने की भी मांग की गई उन्होंने कहा कि आज वह लोग किसी पार्टी विशेष के प्रतिनिधि के रूप में नहीं आए हैं वह जरूर एक पार्टी के जनप्रतिनिधि है लेकिन आज वह यहां पर यहां के बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उन्हीं का एक हिस्सा बनकर आए हैं












