shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ईसीएल की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को करना पड़ा स्थानीय लोगों के विरोध का सामना

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड अंतर्गत काली पहाड़ी इलाके में आज ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की तरफ से कंपनी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर घर बनाने का आरोप लगाते हुए जमीन खा़ली करने का एक अभियान चलाया गया इस मौके पर यहां सीआईएसएफ के जवान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षाकर्मी और पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान उपस्थित थे यहां पर बुलडोजर आदि लाकर जमीन खाली करने की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली थी लेकिन स्थानीय लोगों ने इस प्रक्रिया का विरोध जताया इनका कहना था कि वह लोग यहां पर पिछले 100 सालों से भी ज्यादा समय से रहते आए हैं पुरखों से यहीं पर वह लोग खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं उनको यह पता भी नहीं है कि यह जमीन उनकी नहीं है उन्होंने मौके पर उपस्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों से 7 दिन समय मांगा और बताया कि वह इस जमीन के कागजात पेश करेंगे कंपनी के अधिकारियों द्वारा उन्हें 7 दिन का समय दिया गया इस बारे में 38 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मनोज हाजरा ने बताया कि आज ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की तरफ से एक अभियान चलाया गया था कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर कुछ लोगों ने कंपनी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करके घर बना लिया है आज कंपनी द्वारा सिआईएसएफ कंपनी के सुरक्षा गार्डों के साथ एक अभियान चलाया गया ताकि जमीन को खाली कराया जा सके लेकिन यहां पर रहने वाले लोग पिछले 100 वर्षों से भी ज्यादा समय से इसी जमीन पर खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं इन लोगों को यह पता भी नहीं है कि यह जमीन उनकी है या नहीं उन्हें लगता है कि यह जमीन उनके पुरखों की है वैसे भी 100 साल से ज्यादा यह लोग यहां पर खेती-बाड़ी कर रहे हैं अभी तक ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई थी लेकिन जब इन्होंने यहां पर निर्माण संपूर्ण कर लिया अब ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की तरफ से कहा जा रहा है कि यह जमीन कंपनी की है और जमीन को खाली करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है ऐसे में यह गरीब लोग कहां जाएंगे इसलिए आज यहां के लोगों ने कंपनी के अधिकारियों से समय मांगा और उन्हें 7 दिन का समय दिया गया है उन्होंने कहा कि किसी को भी उसके घर से बेघर नहीं करना चाहिए और इसका मिल बैठकर कोई समाधान निकालने की जरूरत है वही काली पहाड़ी कोलियरी के डेप्युटी सर्वेयर जीवन मुखर्जी ने कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके निर्माण किया गया है यह जमीन ईसीएल की है आज एक अभियान चलाया गया था इससे पहले कई बार यहां पर जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को ताकिद की गई थी लेकिन आज सीआईएसफ सुरक्षा गार्ड और पश्चिम बंगाल पुलिस को साथ लेकर एक अभियान चलाया जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों और स्थानीय नेतृत्व द्वारा उनसे समय मांगा गया है उन्हें 7 दिन का समय दिया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि वह जमीन को लेकर कुछ कागजात पेश करेंगे जिससे वह यह साबित कर सके कि यह जमीन स्थानीय लोगों की है हालांकि जीवन मुखर्जी ने कहा कि यह जमीन ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ही है लेकिन क्योंकि यहां के लोगों ने और स्थानीय नेतृत्व ने उनसे समय मांगा है तो उन्हें 7 दिन का समय दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page