shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी फिरोज खान एफके को रेलवे से मिला पत्र जल्द शुरू होगा आसनसोल कोर्ट मोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर का काम

1 min read

आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी तथा इंडो युजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई ना कोई प्रयास करते रहते हैं इस कड़ी में उन्होंने इस क्षेत्र के लिए ईद से पहले एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी उन्होंने कहा कि उन्हें रेलवे से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि बहुत जल्द आसनसोल कोर्ट के नजदीक आसनसोल कोर्ट मोड रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाई ओवर का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कुछ महीना पहले उन्होंने केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा था और उनसे अनुरोध किया था कि आसनसोल कोर्ट मोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक फ्लाई ओवर बनाया जाए क्योंकि यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण है इस रास्ते पर का स्कूल सरकारी कार्यालय कोर्ट और सबसे बड़ी बात आसनसोल जिला अस्पताल पड़ता है ऐसे में जब यहां पर ट्रेनों का आवा गमन होता है तब फाटक बंद कर दिया जाता है जिससे घंटे जाम की स्थिति पैदा होती है और स्कूली बच्चों अस्पताल जाने वाले मरीज कार्यालय जाने वाले लोगों और कोर्ट आने वाले व्यक्तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनकी इस परेशानी का एक ही हाल है कि अगर यहां पर एक फ्लाई ओवर बनाया जाए फिरोज खान एफके ने बताया कि उन्हें ईस्टर्न रेलवे कार्यालय से एक आधिकारिक पत्र आया है जिसमें यह कहा गया है कि आसनसोल बर्नपुर के बीच आसनसोल कोर्ट मोड रेलवे क्रॉसिंग लेवल क्रॉसिंग 162 में रोड के ऊपर ब्रिज बनाने के काम को अनुमोदन दे दिया गया है यह कार्य रेलवे और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा जो हिस्सा रेलवे के अंतर्गत है वहां पर रेलवे काम करेगी और जो हिस्सा राज्य सरकार के अंतर्गत आता है वहां पर राज्य सरकार द्वारा ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा फिरोज खान एफके ने बताया के आसनसोल और आसपास के लोगों के लिए ईद के मौके पर इससे बड़ा तोहफा और नहीं हो सकता था यह पहला मौका नहीं है जब फिरोज खान एफ के द्वारा इस क्षेत्र के लोगों के लिए कोई सहूलियत के लिए आवाज उठाई गई हो वह लगातार इस तरह के प्रयास करते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page