आसनसोल उत्तर थाना पुलिस की बड़े कामयाबी बाइक चोरी के 24 घंटे के अंदर आरोपी समेत बाइक की बरामद
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर थाने की पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा ग्राम के रहने वाले अभिषेक 23 मार्च को डीपु पाड़ा में रहने वाली उनकी बहन के घर आए थे जब वह उषा ग्राम लौटने लगे तब उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी काफी तलाश के बाद भी जब उनकी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने आसनसोल उत्तर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की शिकायत दर्ज होते ही आसनसोल उत्तर थाना के पुलिस प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तेजी से मामले की जांच शुरू की और आसनसोल पॉलिटेक्निक के पास चोरी हुई बाइक बरामद कर ली इतना ही नहीं उन्होंने चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और 26 मार्च को उसे अदालत में पेश किया












