shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने कुल्टी थाने के सामने किया प्रदर्शन

1 min read

कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया इसके खिलाफ आज सुबह कुल्टी पुलिस थाने के सामने अख्तर हुसैन के समर्थकों ने टीएमसी का झंडा फहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात कुल्टी के मजीदिया पार्क में एक मेले के आयोजन को लेकर विवाद पैदा हुआ घटना की सूचना पाकर कुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया इसके खिलाफ आज 65 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन के समर्थकों ने कुल्टी थाने के सामने टीएमसी के झंडे लहराते हुए जमकर प्रदर्शन किया इसे लेकर जब हमने वहां के कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह लोग कोई अशांति नहीं चाहते वह लोग सिर्फ यह पुलिस प्रशासन से जानना चाहते हैं कि अख्तर हुसैन और उनके साथियों को क्यों गिरफ्तार किया गया उन्होंने कहा कि मजेदिया पार्क में ईद के मौके पर जो मेला लगता है वह पिछले लगभग 35 वर्षों से लगता आया है इतने सालों तक जब उस मेला को लेकर कोई समस्या नहीं हुई तो अचानक कल रात वहां पर मेला के आयोजन को लेकर विवाद पैदा क्यों किया गया उन्होंने कहा कि अख्तर हुसैन यहां के पूर्व पार्षद हैं और उन्होंने या उनके समर्थकों ने पुलिस प्रशासन के साथ कोई बदतमीजी नहीं की थी लेकिन फिर भी सिर्फ बातचीत करने के कारण अगर अख्तर हुसैन और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है तो यह गलत है वही इस बारे में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में 65 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन को सलाखों के पीछे डाल देना सही नहीं है उन्होंने कहा कि वहां पर अगर कोई विवाद हुआ भी है तो पुलिस प्रशासन संयम के साथ काम कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और रमजान के पवित्र महीने के दौरान ही अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया जो कि अनुचित है वही इस बारे में जब हमने वर्तमान पार्षद से बात की तो उन्होंने कहा कि कानून के ऊपर कोई नहीं है और उनके खिलाफ आरोप था इसलिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्होंने कहा कि उन्होंने चार लोगों के खिलाफ कुल्टी थाने में शिकायत दर्ज की थी और कुल्टी थाने के प्रभारी और उनकी पूरी टीम की कार्य कुशलता से वह बेहद प्रभावित हुए हैं कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जो त्वरित कार्रवाई की है वह बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें नियामतपुर से गिरफ्तार किया है और यह तो पूर्व पार्षद ही बता सकते हैं कि वह नियामतपुर किस काम से गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page