shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हावड़ा के बाद आसनसोल के काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड को लेकर भी लोगों में गहरी चिंता

1 min read

आसनसोल :हावड़ा के बेलगछिया में डंपिंग ग्राउंड में कचरा जमा किया जाता रहा है उससे हुई दुर्घटना की वजह से उस क्षेत्र के कई घरों में दरारें आ गई है यहां तक की पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा था इसे लेकर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी अब काली पहाड़ी के डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोगों में चिंता समा गई है आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक और समाज सेवी चंद्रशेखर कुंडू का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में जिस तरह से कचरा को डंप किया जा रहा है वह बेहद चिंता जनक है अगर कचरे को ठीक तरह से अलग-अलग नहीं किया गया तो मीथेन गैस बनता है जिसके ऑक्सीजन के संपर्क में आने से विस्फोट हो सकता है इसके लिए उन्होंने यहां पर आसनसोल नगर निगम से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द कदम उठाए ताकि काली पहाड़ी के डंपिंग ग्राउंड में हावड़ा जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो उन्होंने कहा कि यह डंपिंग ग्राउंड राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हैं और अगर कोई घटना घटती है तो यातायात सहित जनजीवन पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा वहीं इस बारे में जब हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि यह पूरे पश्चिम बंगाल के लिए कोई नई बात नहीं है कि यहां पर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने कहा कि सिर्फ हावड़ा या आसनसोल नहीं यह तस्वीर पूरे पश्चिम बंगाल की है और वैसे भी आसनसोल हो या रानीगंज इन दोनों शहरों और पूरे कोयलांचल के नीचे की जमीन पूरी तरह से खोखली हो चुकी है ऐसे में हावड़ा जैसे घटना के आशंका और ज्यादा तीव्र हो जाती है लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि यहां के वर्तमान प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं है दूसरी तरफ जब हमने आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि हावड़ा की घटना के बाद आसनसोल नगर निगम और ज्यादा सावधान हो चुका है और वैसे भी वहां पर लगातार पहले से ही आसनसोल नगर निगम की पैनी निगाह बनी हुई है और हावड़ा जैसी घटना आसनसोल में नहीं घटेगी वही अभिजीत घटक ने कहा कि हावड़ा में जो कुछ हुआ उसके बारे में आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी अवगत है और काली पहाड़ी में जो डंपिंग ग्राउंड है वहां पर इस तरह की घटना ना घटे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो कचरा वहां जाम होता है उसको अलग किया जा रहा है और वहां पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि वहां पर मीथेन गैस न बने और इसके लिए जो भी जरूरी कार्रवाई है वह की जा रही है अभिजीत घटक ने बताया कि वहां पर लगातार कचरे की रीसाइकलिंग की जाती है और अन्य कचरे को अलग किया जाता है जिस कचरे से जैविक खाद बनाया जा सकता है उससे जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है और प्लास्टिक को अलग किया जा रहा है अभिजीत घटक ने आश्वासन दिया कि हावड़ा जैसी घटना के पुनरावृत्ति आसनसोल में नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page