shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अधिवक्ता तथा पत्रकार अभय गिरी ने बार एसोसिएशन के चुनाव में दर्ज की लगातार तीसरी विजय लगाई जीत की हैट्रिक

1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला कोर्ट के वकीलों का चुनाव 25 मार्च अर्थात मंगलवार को आसनसोल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुई। इस चुनाव में 1035 वोटरों ने अपना मतदान किया। मतदान सुबह 10.30 बजे से शुरू की गई थी, जो संध्या चार बजे तक जारी रही। संध्या 5 बजे से मतगणना शुरू की गई, जो तकरीबन रात 9.30 बजे तक जारी रही। रात तकरीबन 10 बजे परिणाम सहित विजेताओं के नाम घोषित किये गए। वहीं चुनाव के नतीजों को लेकर आसनसोल बार एसोसिएशन के सभागार में रात 10 बजे तक वकीलों की काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं इस बार के चुनाव में एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद से चुनाव लड़ रहे आसनसोल जिला कोर्ट के वकील सह पत्रकार अभय गिरी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक मारा है। अभय गिरी ने कहा कि शुरू से ही आसनसोल के वकीलों को हर तरह का सुख सुविधा उपलब्ध कराना उनका पहला लक्ष्य था और उनका यह लक्ष्य जीवन भर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी जीत के पीछे उनके सहयोगी समेत सभी वकीलों का आशीर्वाद व प्यार पाकर ही उन्होंने हर बार की तरह तीसरी बार भी जीत हासिल की है, वह उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किए। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें आगे भी मौका दिया गया तो भविष्य में और भी अच्छे तरीके से वकीलों के हित में उनका कार्य करने का प्रयास पूरे जोर शोर से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page