यात्री साथी ऐप के वाहन चालकों को दिया गया इंसेंटिव
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार की तरफ से यात्रियों के सुविधा के लिए यात्री साठी ऐप का निर्माण किया गया है इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपने लिए ऑटो या टैक्सी या मोटरसाइकिल की बुकिंग कर सकता है इस ऐप की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इस ऐप पर पंजीकृत सभी वाहन चालकों की जानकारी प्रशासन के पास रहती है आज आसनसोल के हटन रोड मोड इलाके में यात्री साथी ऐप पर पंजीकृत वाहन चालकों को इंसेंटिव प्रदान किए गए इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा ट्रैफिक अधिकारी राणा अंबिका दत्ता तथा आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक प्रभारी संजय मंडल आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के अलावा ट्रैफिक विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर यात्री साथी ऐप पर पंजीकृत वाहन चालकों को इंसेंटिव प्रदान किया गया इस बारे में ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के इस यात्री साथी ऐप पर पंजीकृत वाहन चालकों के लिए इंसेंटिव रखा गया था आज वाहन चालकों को वह इंसेंटिव प्रदान किया गया था कि वह और भी अच्छे से काम कर सके उन्होंने कहा कि यह सरकारी ऐप है और बेहद सुरक्षित है वहीं वाहन चालकों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि यात्री साथी ऐप से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आया है












