भाजपा की तरफ से हुआ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
बर्नपुर :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज बर्नपुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के अलावा बिहार से आए भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव और इस क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है इसलिए अब जब कि चुनाव 1 साल दूर है ममता बनर्जी और टीएमसी बंगाल में रहने वाले लोगों को जाति और भाषा के नाम पर विभाजित करने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि क्योंकि हिंदी भाषी भाजपा का समर्थन करते हैं इसलिए चुन-चुन के उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि है भारत है यहां पर कोई कहीं पर भी बाहरी नहीं है लेकिन टीएमसी हिंदी भाषीओं को बाहरी बता रही है। विधायक ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है और इससे निजात तभी मिल सकती है जब अगले चुनाव में यहां पर टीएमसी के सरकार को परास्त किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के जितने भी घटक दल हैं वह देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना चाहती है और वह कार्य शुरू हो भी चुका है वही अशोक कुमार यादव ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि इस तरह के मिलन समारोह का आयोजन आने वाले चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है वह गलत है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है यहां पर इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलते रहते हैं और इसी कड़ी में आज वह बंगाल आए हैं और यहां के न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि अन्य लोगों से भी मिल रहे हैं वहीं पिछले बजट में बिहार को ज्यादा राशि उपलब्ध कराए जाने के पीछे बिहार चुनाव होने की वजह पर पूछे गए सवाल पर अशोक कुमार यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बिहार में चुनाव है इस वजह से बजट में बिहार को ज्यादा राशि उपलब्ध कराई गई थी उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगल राज था 2005 में एनडीए की सरकार बनी लेकिन विरासत में एनडीए को एक ऐसा बिहार मिला जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था इसलिए एक कमजोर राज्य को विकसित करने के लिए थोड़े ज्यादा सहयोग की आवश्यकता होती है वही सहयोग केंद्र सरकार द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि 2005 के मुकाबले 2025 का बिहार काफी हद तक बदल चुका है अब बिहार में रोजगार के अवसर उपलब्ध है शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है और बिहार में अब निवेश भी आने लगा है हालांकि जब उनसे पूछा गया कि अगर बिहार में आर्थिक विकास हो रहा है तो कुछ देर पहले उन्होंने ही कहा था कि बिहार से तकरीबन 2 करोड लोग अन्य राज्यों या अन्य देशों में रोजगार के लिए जाने पर मजबूर हैं इस पर अशोक कुमार यादव ने कहा कि अभी भी बिहार के विकास का कार्य पूरी तरह से संपन्न नहीं हुआ है यही वजह है कि आज भी बिहार के लोग रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर है लेकिन बिहार की स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है












