वार्ड पार्षद गौरव गुप्ता के तत्वावधान मे हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड के पार्षद गौरव गुप्ता के तत्वावधान में कल आसनसोल के तरी मोहल्ला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। सबने एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। इस मौके पर यहां आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इस आयोजन के लिए गौरव गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में ही जिस तरह से गौरव गुप्ता के अंदर सबको साथ लेकर चलने की क्षमता आ गई है वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि होली एक मिलन का त्यौहार है और उसी की ध्यान में रखते हुए इस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें गौरव गुप्ता के प्रयासों से समाज के हर वर्ग के लोगमेंग शामिल हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं 29 नंबर वार्ड के पार्षद गौरव गुप्ता ने कहा कि आज एक होली मिलन समारोह आयोजितशामिल किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग और उनके बुजुर्ग भी शामिल हुए। सभी ने होली पर एक दूसरे को शुभकामना दी और पुराने गिले शिकवों की भूलकर एक नई शुरुआत करने की बात कही जो कि होली त्यौहार का मूल मंत्र है












