आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से आज ओपेरा हाइट्स के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के तमाम पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित थे। यहां उपस्थित सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और अबीर लगाया। इस मौके पर यहां संस्था के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता वरिष्ठ सलाहकार सचिन राय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर मनोज साहा संजय तिवारी उज्ज्वल राय सहित आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सिर्फ व्यवसायियों का एक संगठन मात्र नहीं है यह एक ऐसा संगठन है जो हमेशा लोगों से जुड़े रहना चाहता है। त्यौहार हमे वह मौका देते हैं कि हम एक दूसरे से जुड़ सकें । यही वजह है कि संस्था की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं गौरी शंकर अग्रवाल ने भी सभीको होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली एक मिलन समारोह है। इसमें लोग अपने गिले शिकवे भूलकर रिश्तों की एक नई शुरुआत करते हैं। होली हमारे रिश्तों को एक नई मजबूती प्रदान करती है। आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भी यही चाहती है कि उनके संगठन का समाज से और गहरा रिश्ता जुड़े ताकि उद्योग और व्यापार के जरिए इस क्षेत्र का विकास किया जा सके। वहीं विनोद गुप्ता ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है । जैसे होली में विभिन्न रंग हमारे त्यौहार को रंगीन बनाने का काम करते हैं ठीक उसी तरह आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भी जो लोग हैं वह अपनी सोच से इस शहर के विकास में नित नए रंग भरना चाहते हैं और आज के ऐसे आयोजन इस दिशा में संस्था के सदस्यों को नई ऊर्जा देते हैं












