कुल्टी में आयोजित इफ्तार पार्टी में टीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती हुए शामिल
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के 63 नंबर वार्ड अंतर्गत कुल्टी के टीबी हॉस्पिटल ग्राउंड में कल शाम क्यु के एपीजे कलाम अकैडमी की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां पांडवेश्वर के विधायक और टीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती कुल्टी के पूर्व विधायक और टीएमसी के जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी आसनसोल नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर तबस्सुम आरा आसनसोल नगर निगम के पूर्व एम एम आई सी मीर हाशिम और इस क्षेत्र के तमाम विशिष्ट लोग यहां उपस्थित थे यहां पर सभी ने मिलकर इफ्तार किया इस मौके पर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और शाम को सभी मिलकर इफ्तार करते हैं यह बंगाल की तहजीब है यहां पर सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर सभी त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज कुल्टी में इफ्तार में शामिल होकर उन्हें काफी खुशी हो रही है और उन्होंने भरोसा जताया की सभी को रमजान की बधाई थी उन्होंने कहा कि आसनसोल सहित इस पूरे इलाके की यही परंपरा है और सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर हर त्यौहार को मानते हैं












