आश्रम मोड पर चश्मे की एक दुकान की दीवार तोड़कर अपराधियों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के आश्रम मोड इलाके में स्थित हिमालया ऑप्टिकल्स नामक चश्मे की एक दुकान में दुकान की दीवार में छेद करके अपराधी अंदर घुसे और उन्होंने नगद और मोबाइल फोन चुरा लिए घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि आज सुबह वह दुकान आए जब उन्होंने दुकान की लाइट जला कर देखा तो पाया कि कैश बॉक्स से चाबी लटक रही है उन्होंने बताया कि जब भी वह दुकान बंद करके जाते हैं तो चाबी को कैश बॉक्स के अंदर रखकर ताला लगा कर जाते हैं लेकिन आज जब आए तो देखा कि कैश बॉक्स से चाबी लटक रही थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने 8500 रुपए और फोन पर हाथ साफ कर दिया जब वह अंदर गए तो देखा कि चेंबर के अंदर की दीवार में छेद किया हुआ था देखकर लग रहा था कि उसी छेद से अपराधी अंदर घुसे होंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनकी दुकान के बगल में एक आभूषणों की दुकान है वहां पर भी अपराधियों द्वारा छत की फॉल्स सीलिंग तोड़कर अपराध को अंजाम दिया गया था












