होली से पहले भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में आदिवासी लोगों के बीच बांटे गए नए वस्त्र
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार द्वारा होली से पहले आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के 99 नंबर वार्ड अंतर्गत विनोद बंद गांव में आदिवासी समाज के लोगों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया जैसा कि हम सब जानते हैं की होली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है होली के त्योहार पर लोग नए वस्त्र पहनते हैं आज डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में यहां के लोगों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया इस बारे में डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि होली इस देश का एक बहुत बड़ा त्यौहार है इसे देखते हुए आज आदिवासी समाज के लोगों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया जिससे कि यह लोग भी होली के त्यौहार में सबके साथ सम्मिलित हो सके












