होलसेल मार्केट को आसनसोल बाजार से स्थानांतरित करने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय 18 को होगी लॉटरी
1 min read
- आसनसोल :पिछले लंबे समय से आसनसोल के होलसेल मार्केट को काली पहाड़ी में स्थानांतरित करने के बाद कही जा रही थी आज इसे लेकर जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे इस बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वसीम उल हक ने कहा कि आगामी 18 तारीख को सर्किट हाउस में होलसेल फ्रूट मार्केट को काली पहाड़ी में स्थानांतरित करने के लिए लॉटरी होगी। 18 तारीख को 30 लोगों को लेकर लॉटरी होगी और उनको 20 अप्रैल तक काली पहाड़ी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा वहीं इस बारे में गुरदास चटर्जी ने कहा कि 18 तारीख को सर्किट हाउस में फ्रूट मार्केट को लेकर एक लॉटरी होगी उस लॉटरी में 30 लोगों को काली पहाड़ी में होलसेल फ्रूट मार्केट बनाने के लिए दुकान उपलब्ध कराई जाएगी गुरदास चटर्जी ने कहा कि इसके बाद वेजिटेबल मार्केट और फिश मार्केट को भी आसनसोल बाजार इलाके से काली पहाड़ी में स्थानांतरित किया जाएगा गुरदास चटर्जी ने साफ कहा कि आसनसोल बाजार इलाके में कोई भी होलसेल मार्केट को रहने नहीं दिया जाएगा सबको काली पहाड़ी में स्थानांतरित किया जाएगा














