रूपनारायण फांड़ी में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस कमिश्नर ने किया बैरक का उद्घाटन
1 min read
बाराबनी :पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने आज आसनसोल दुर्गपुर पुलिस आयुक्तालय के रूपनारायणपुर चौकी में एक बैरक का उद्घाटन किया। इस के साथ ही यहां एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था। इस बारे में सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि रूपनारायणपुर फाड़ी में आईसी क्वार्टर में एक बैरक का उद्घाटन किया गया। साथ ही एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया यहां 50 युनिट रक्त संग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और होली भी आने वाला है, इसलिए उन्होंने समाज के हर वर्ग को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में त्योहारों को अच्छी तरह से मनाया जाएगा।














