आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स सचिव ने पत्र लिखकर सांसद कीर्ति आजाद से किया विशेष आवेदन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स के सचिव शंभु नाथ झा ने सांसद कीर्ति आजाद को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने कीर्ति आजाद से अनुरोध किया कि वह संसद में आसनसोल में रहने वाले बिहार के सहरसा मधेपुरा तथा सुपौल जिले के लोगों की भारी संख्या को देखते हुए आसनसोल से ट्रेन सेवा को और बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने को लेकर आवाज उठाएं। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि रांची से चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस जो कि भागलपुर तक जाती है उसे सप्ताह में तीन दिन मुंगेर होकर सहरसा तक चलाई जाए। वहीं उन्होंने हावड़ा से न्यू बरौनी होकर सहरसा तक कोई ट्रेन चलाने का अनुरोध किया। शंभु नाथ झा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कीर्ति आजाद इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे ताकि इस क्षेत्र के रहने वाले बिहार के सहरसा मधेपुरा तथा सुपौल जिले के लोगों को सुविधा हो।














