होली को लेकर जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी में शांति बैठक का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आने वाले होली के त्यौहार को देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस फांड़ी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इस शांति बैठक में पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के अलावा विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित लोग और पार्षद भी उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा के इस बार होली का पवित्र त्यौहार शुक्रवार के दिन पड़ा है रमजान का महीना चल रहा है इसलिए हर मुसलमान के लिए शुक्रवार की नमाज बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है इसे देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से होली और शुक्रवार की नमाज को मनाने की बात कही गई उन्होंने कहा कि आसनसोल गंगा जमनी तहजीब का शहर है यहां पर सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और सभी के त्योहारों में शरीक होते हैं इस वजह से कभी कोई परेशानी नहीं आई उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं ऐसे में उनको लेकर सावधान रहने की जरूरत है














