shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल से दो अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

1 min read

 

आसनसोल :होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने उत्तर बिहार और गोरखपुर की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए आसनसोल से दो अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्यौहारी भीड़ के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है। चूंकि दोनों ट्रेनें अनारक्षित हैं, इसलिए यात्री बिना किसी पूर्व आरक्षण के सामान्य टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

सुचारू संचालन और यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल स्टेशन और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए टेंट के साथ एक निर्दिष्ट होल्डिंग क्षेत्र स्थापित किया गया है, साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए सहायता बूथ भी बनाए गए हैं। यात्रियों के लिए पर्याप्त पेयजल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, और भीड़ को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों को तैनात किया गया है। व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मी रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) सहित मौजूद रहेंगे I

03513 आसनसोल-गोरखपुर अनारक्षित होली स्पेशल 12 मार्च, 2025 को 18:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और 13 मार्च, 2025 को 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी  में, 03514 गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित होली स्पेशल 13 मार्च, 2025 को 13:00 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और 14 मार्च, 2025 को 03:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल जंक्शन,  बड़हिया , बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा ग्रामीण, छपरा, सिवान और देवरिया सदर पर होगा।

इसी तरह, 03511 आसनसोल-पटना अनारक्षित होली स्पेशल 13 मार्च, 2025 को 11:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:45 बजे पटना पहुंचेगी। उक्त ट्रेन वापसी में, 03512 पटना-आसनसोल अनारक्षित होली स्पेशल 13 मार्च, 2025 को 19:45 बजे पटना से रवाना होगी और 14 मार्च, 2025 को 03:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल जंक्शन, लक्खीसराय जंक्शन, बड़हिया, हाथीदह जंक्शन, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा और पटना साहेब  स्टेशनों पर होगा।

त्योहार के दौरान अधिकतम यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दोनों स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच और 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page