रानीगंज थाने की बड़ी कामयाबी चोरी के चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार आरोपी
1 min read
रानीगंज :रानीगंज थाने के प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में रानीगंज थाने को उसे समय एक बहुत बड़ी सफलता मिली जब चोरी होने के 1 दिन के अंदर ही रानीगंज थाना की तरफ से न सिर्फ अपराधी को दबोच लिया गया बल्कि चोरी हुए सारे गहने और नगद भी बरामद कर लिया गया इस बारे में आज विकास दत्ता ने रानीगंज थाने में एक प्रेस मीट की उन्होंने बताया कि 6 तारीख को विश्वनाथ बटब्याल नामक पेशे से पुरोहित एक व्यक्ति शादी के सिलसिले में बांकुड़ा गए थे जब वह वापस आए तो वापस आने पर 7 तारीख को उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है उन्होंने इस बारे में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई उनके घर के परिसर में ही मां काली मंदिर है मंदिर से माता के गहने और नगद ₹70000 गायब होने की रिपोर्ट उन्होंने दर्ज कराई थी इसके बाद रानीगंज थाने की पुलिस हरकत में आई और उन्होंने विकास शर्मा नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया अदालत से उसको रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई पूछताछ मे उसने कुबूल किया कि उसने ही चोरी की है और मां काली के गहने और नगद बरामद कर लिया गया














