नगर निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में जलापूर्ति को लेकर मेयर की अध्यक्षता में जरूरी बैठक
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों में तेज गर्मी पड़ने वाली है इसे लेकर आसनसोल नगर निगम की तरफ से नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आज नगर निगम में सभी एमएमआईसी को लेकर मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई इस बैठक में नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति को सुचारू रखने को लेकर चर्चा हुई इसके अलावा यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर भी चर्चा हुई इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे सब की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र में जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की बहुत जल्द नगर निगम के पदाधिकारी निकलेंगे और ट्रैफिक जाम से शहर और नगर निगम क्षेत्र को निजात दिलाने के लिए व्यवस्थाओं को सुचारु करने का प्रयास करेंगे














