भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के खिलाफ टीएमसी ने निकाली रैली:
1 min read


आज आसनसोल उत्तर विधानसभा एक की तरफ से बीएनआर स्थित टीएमसी भवन से एक रैली निकाली गई इस रैली का मकसद भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंगाल बंद का विरोध करना था इस रैली में टीएमसी पार्षद उत्पल सिन्हा बबीता दास राजेश तिवारी ड देवाशीष सरकार के अलावा टीएमसी नेता सुदीप चौधरी भानु बोस मदन मोहन चौबे सहित तमाम टीएमसी कर्मी और समर्थक उपस्थित थे रैली बीएनआर तृणमूल भवन से शुरू होकर भगत सिंह मोड़ तक गई और फिर वापस तृणमूल भवन पर आकर खत्म हुई इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उत्पल सिन्हा ने कहा कि आज बंगाल की जनता ने जिस तरह से भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद को अस्वीकार किया है इसके लिए वह बंगाल की जनता के आभारी हैं उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद का जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा दुकानें खुली है बाजार खुले हैं और परिवहन व्यवस्था पर भी कोई असर नहीं पड़ा उन्होंने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि बंगाल की जनता ने भाजपा को अस्वीकार कर दिया है उत्पल सिन्हा ने आगे कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में आसनसोल की जनता ने भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकत को धराशाई किया है । वहीं टीएमसी पार्षद राजेश तिवारी ने दी भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद को विफल बताया और इसके लिए उन्होंने भी आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से राज्य में विकास के कार्य हो रहे हैं उसके बाद इस प्रदेश में बंद के लिए कोई जगह नहीं












