20 मार्च को मुंगेर से खुलेगी दक्षिण भारत के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन:
1 min read
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी द्वारा 20 मार्च से दक्षिण भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन यात्रा को शुरू किया जाएगा । आज आईआरसीटीसी के निखिल प्रसाद और कुमारी चंद्र प्रभा ने आसनसोल रेलवे स्टेशन में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा इस यात्रा के दौरान तिरुपति मदुरई रामेश्वरम कन्याकुमारी और पुरी में मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे । 20 मार्च को तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन द्वारा मुंगेर से शुरू होगी इसके बाद भागलपुर सुल्तानगंज कहलगांव साहिबगंज तीन पहाड़ बरहरवा पाकुड़ रामपुरहाट बोलपुर बर्दवान दानकुनी अंडाल मेचेदा खड़कपुर के रास्ते जाएगी। इस यात्रा के लिए नॉन एसी कमरों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन का किराया 900 रुपए और एसी कमरों के लिए 15 सो रुपए है 11 दिनों के इस यात्रा के लिए नॉन एसी यात्रियों को कुल 10395 रुपए और ऐसी यात्रियों को 17325 रुपए देने होंगे इस पैकेज में नॉन एसी यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा धर्मशाला में रात्रि विश्राम शाकाहारी भोजन नाश्ते की व्यवस्था और नॉन एसी बसों द्वारा दार्शनिक स्थलों का भ्रमण यात्रा बीमा सुविधा के साथ उपलब्ध कराया जाएगा वही एसी यात्रियों को 3 एसी क्लास में यात्रा होटल में रात्रि विश्राम शाकाहारी भोजन नाश्ते के साथ उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही नॉन एसी बसों द्वारा दार्शनिक स्थलों का भ्रमण यात्रा बीमा सुविधा के साथ कराया जाएगा क्योंकि अभी भी कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है इस वजह से सभी कोच और पैंट्री कार का समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जाएगा सभी धर्मशाला होटल के रूमों को यात्रियों द्वारा चेक इन से पहले सैनिटाइज किया जाएगा । इसके अलावा सभी वॉशरूम की भी समय-समय पर सफाई की जाएगी यहां तक की यात्रियों के सामान का भी समय-समय पर सैनिटाइजेशन होगा इस यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री कोरोना से संक्रमित होकर अपनी यात्रा रद्द करता है करता है तो उसको उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भागलपुर सुल्तानगंज कहलगांव साहिबगंज तीन पहाड़ बरहरवा पाकुड़ रामपुरहाट बोलपुर बर्दवान दानकुनी अंडाल मेचेदा खड़कपुर में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है इन सभी स्टेशनों पर यात्रा की टिकट बुकिंग करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी के 24 घंटे के हेल्पलाइन नंबर 9002040142 पर संपर्क कर सकते हैं बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन ईजेडपीएसटीटी 10 IRCTC tourism .com और फूड प्लाजा या फिर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध है












