भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंगाल बंद के दौरान निकाली गई विरोध रैली:
1 min read
आज पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा की तरफ से आसनसोल में विरोध प्रदर्शन किया गया पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा की तरफ से आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने भाजपा कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली गई जो जीटी रोड के रास्ते गिरजा मोड़ तक गई यहां भाजपा नेताओं ने पथावरोध किया भाजपा के इस विरोध रैली के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात थी भाजपा नेताओं का कहना था कि जिस तरह से कल पूरे प्रदेश में पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी द्वारा भाजपा कर्मी समर्थकों नेताओं और प्रत्याशियों पर हमले किए गए उसकी जितनी निंदा की जाए कम है विदित हो कि कल पश्चिम बंगाल में 108 नगर निगमों के लिए मतदान हुआ था भाजपा की तरफ से टीएमसी पर मतदान के दौरान पुलिस के सहारे धांधली करने का आरोप लगाया जा रहा है इसी के खिलाफ आज भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंगाल बंद का ऐलान किया गया है












