shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कनकधारा द्वारा भव्य महिला दिवस समारोह का आयोजन

1 min read

 

आसनसोल :कनकधारा (एसबीएफसीआई महिला विंग) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और समाज में उनकी सशक्त उपस्थिति को और मजबूत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात भवन, उषाग्राम, आसनसोल से हुई, जहाँ करीब 30 महिलाओं ने ‘ड्राइव विद प्राइड’ कार रैली में भाग लिया। 9 गाड़ियों के इस काफिले में कनकधारा की महिला ड्राइवरों ने आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस कार रैली का नेतृत्व आसनसोल की प्रथम महिला एवं कनकधारा की चेयरपर्सन सुश्री सुचिस्मिता उपाध्याय एवं अंजना बोस ने किया। एसबीएफसीआई अध्यक्ष जगदीश बागड़ी एवं निखिलेश उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी से शुरुआत की।

महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया: एडीपीसी से एसीपी इप्सिता दत्ता (प्रशासनिक क्षेत्र), शिक्षिका भावना पंडित (शिक्षा क्षेत्र), एफएम बैंड से आरजे सोनिया (मीडिया एवं संचार)

इस अवसर पर प्रियंका पारीख द्वारा ‘द एम्पावरड वुमन: हेल्थ, माइंड & लाइफस्टाइल’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एसबीएफसीआई अध्यक्ष वरिंद्र ढाल, प्रेम गोयल, पवन गुटगुटिया, गौरी शंकर अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए कनकधारा अध्यक्ष पूजा उपाध्याय, सचिव सोनिया पचिसिया ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। भावना पटेल, अंजना बोस, रुचिका डोकानियां, मधु डुमरेवाल, अदिति खेतान ने आयोजन में पूर्ण सहयोगी रही। और यह आयोजन न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि उनके सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page