shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा के चिट्ठी कांड पर जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा टीएमसी पर लगाए गए आरोपों का दासु ने दिया करारा जवाब

1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक संदेश जारी किया उन्होंने हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी द्वारा एक के प्रेस मीट के दौरान टीएमसी पर लगाए गए कुछ आरोपों का जवाब दिया। हाल ही में बप्पा चटर्जी ने एक प्रेस मीट किया था उन्होंने कहा था कि कुछ दिन पहले भाजपा के कुछ मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके खिलाफ लिखे गए चिट्ठी के पीछे टीएमसी का हाथ हो सकता है। इसके जवाब में आज दासु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसका जवाब दिया उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास बहुत काम है। ऐसे में वह भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते उन्होंने कहा कि आज बंगाल में टीएमसी के शासनकाल में ममता बनर्जी द्वारा लोगों के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहे हैं उससे भाजपा बौखला गई है क्योंकि उन्हें पता है कि लोगों का समर्थन टीएमसी और ममता बनर्जी के साथ है उनका कहना था कि आज बंगाल में कांग्रेस और वामपंथियों का कोई अस्तित्व नहीं है भाजपा मुख्य प्रतिपक्ष के रूप में बंगाल में है लेकिन जिस तरह से भाजपा के बीच अंदरूनी कलह देखी जा रही है और जिस तरह से भाजपा नेताओं का आम जनता से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है आने वाले समय में भाजपा का भी बंगाल में कांग्रेस और माकपा की तरह ही हश्र होगा। दासु ने कहा कि वह और टीएमसी का हर नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का सैनिक है और वह कभी भी ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी या टीएमसी के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते यहीं पर उन्होंने अपने दल के पश्चिम बर्दवान जिले के नेताओं की चुप्पी पर भी हैरानी जताई उन्होंने कहा कि वह दो दिन से बाहर गए थे जब पश्चिम बर्दवान जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ने वह प्रेस मीट की तब वह आसनसोल में नहीं थे वह देख रहे थे कि दो दिन पहले बप्पा चटर्जी द्वारा प्रेस मीट के दौरान टीएमसी पर जो आरोप लगाए गए थे उसका टीएमसी के पश्चिम बर्धमान जिले के किसी नेता द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है या नहीं लेकिन उन्हें बड़ी हैरानी हुई कि पश्चिम वर्दमान जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के आरोपों का किसी भी टीएमसी नेता ने कोई जवाब नहीं दिया। दासु ने साफ कहा कि टीएमसी ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी की पार्टी है यहां का हर कार्यकर्ता चाहे वह कितना ही बड़ा नेता ही क्यों ना हो ममता बनर्जी के बिना शून्य है इसलिए उन्होंने सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने नेता अभिषेक बनर्जी नेत्री ममता बनर्जी और पार्टी के खिलाफ कोई दुष्प्रचार सुनकर खामोश ना रहे इसका विरोध करें आवाज़ उठाएं उन्होंने कहा कि भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है वह यह सोच रही है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में वह बंगाल में सत्ता में आएगी लेकिन ऐसा होने नहीं वाला क्योंकि ऐसा ही सपना उन्होंने 2016, 2021 में भी देखा था जिसे यहां की जनता ने चकनाचूर कर दिया 2026 में भी वही होगा दासु ने कहा कि चाहे महाराष्ट्र हो या हरियाणा या दिल्ली हर एक जगह पर भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के एक वर्ग को अपने साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करके चुनाव जीत गया था लेकिन यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने भाजपा के ऐसे गोरखधंधे को पकड़ लिया है और भाजपा नेताओं को अपनी हार साफ नजर आ रही है इस वजह से भाजपा नेता बौखलाहट में इस तरह की बातें कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page