अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कनकधारा की तरफ से हुआ कार रैली आयोजन
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कनकधारा की तरफ से एक अनोखे अंदाज में इस दिन को मनाया गया यह दर्शाने के लिए की आज की नारी सब कुछ कर सकती है और वह अगर ठान ले तो उसके लिए असंभव कुछ भी नहीं कनकधारा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आसनसोल के उषा ग्राम स्थित गुजरात भवन से शुरू हुई कनकधारा से जुड़ी महिला सदस्यों द्वारा कार रैली में हिस्सा लिया गया इन महिलाओं ने खुद ड्राइविंग की और गुजरात भवन से निकलकर सेन रेले के रास्ते कल्ला मोड़ होते हुए वापस गुजरात भवन पर आकर समाप्त हुई इस मौके पर संगठन की ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी मधु डुमरेवाल अपने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस अनोखी रैली का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाएं कार चला कर इस रैली में शिरकत कर रही हैं। इसका मकसद समाज को यह संदेश देना है कि आज के जमाने में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और वह अगर चाहे तो सब कुछ कर सकती हैं समाज के हर महिला के अंदर यही आत्मविश्वास जगाने के लिए ही इसका आयोजन किया गया था वही कनकधारा की एक और सदस्य प्रियंका टिबरेवाल ने भी इस रैली में शिरकत की उन्होंने अभी कहा कि इस कार रैली का उद्देश्य महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास को जगाना है और यह दिखाना है की अगर महिलाएं ठान लें तो उनके लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। इस मौके पर आसनसोल की प्रथम महिला एवं कनकधारा की चेयरपर्सन सुचिस्मिता उपाध्याय, अंजना कौर, अध्यक्ष पूजा उपाध्याय, सोनिया पचीसिया एवं एसबीएफसीआई सचिव जगदीश बागड़ी, निखिलेश उपाध्याय ने कार ड्राइव की शुरुआत करवाई












