श्री श्याम मंदिर और श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा होगा तीन दिवसीय फागुन उत्सव का आयोजन
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम मंदिर तथा श्याम सेवा ट्रस्ट की तरफ से होली के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फागुन उत्सव मनाया जाएगा। आज से इस तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत होगी। आज यानि 9 मार्च को मुर्गासोल के जानकी मंदिर से एक विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। एन एस रोड होते हुए यह निशान यात्रा श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां आज से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी। इसके उपरांत कल यानी 10 मार्च को रंगभरी एकादशी संकीर्तन का आयोजन होगा। यहां फरीदाबाद से आए अंश वंश मनोज वर्मा और कोलकाता से आई खुशबू धार्मिक गीत और भजन की प्रस्तुति देंगी। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 11 मार्च को दिल्ली से आए चैतन्य दधीच एंड ग्रुप द्वारा चंग ढप और धमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि श्री श्याम मंदिर तथा श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा होली पर हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें आसनसोल के ही नहीं आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं












