स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचगछिया पंचायत की तरफ से निकली रैली
1 min read
बाराबनी :स्वच्छता पर जोर देने के लिए आज पंचगछिया पंचायत की तरफ से एक रैली निकाली गई इस रैली में पंचगछिया पंचायत कार्यालय के तमाम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे इसके अलावा यहां विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंचगछिया पंचायत प्रधान मनोरंजन बनर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत की तरफ से तमाम प्रयास किये जा रहे हैं इनमें शौचालय का निर्माण सबसे अहम है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में तकरीबन हर घर में शौचालय बना दिया गया है कुछ शौचालयों का निर्माण बाकी है वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि नालों के साफ सफाई और स्वच्छता से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है ताकि पंचगछिया को क्लीन पंचगछिया ग्रीन पंचगछिया बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने इस पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की बात कही












