गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 किलो गांजा किया जब्त
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफसे इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट क्षेत्र के कुमारपुर इलाके में मनोज सिनेमा हॉल के पास पुलिस ने स्कूटी से 10 किलो गांजा जब्त कर लिया गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग द्वारा कार्रवाई की गई और उन्होंने जाल बीछाकर स्कूटी से तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ जांच में यह बात पता चली है कि यह नशीला पदार्थ आसनसोल से बाहर सप्लाई के लिए ले जाना था पुलिस का अनुमान है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के तार किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़े हैं पुलिस अब इस बात की जांच में जुड़ गई है के गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाना था












