अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कर्मियों ने दिया जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए करने स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त भत्ते का प्रबंध करने के अलावा अन्य मांगों के समर्थन में पश्चिम बर्दवान जिले के आशा कर्मियों ने आज कल्याणपुर में स्थित जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सोपा इस मौके पर संगठन की नेत्री उषा आचार्य ने बताया कि आशा कर्मीयां स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए काम करती हैं लेकिन उन्हें वेतन बहुत कम मिलता है जिस वजह से उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आशा कर्मियों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम 15 हजार रुपए वेतन दिया जाए हफ्ते में एक दिन छुट्टी दी जाए प्रोविडेंट फंड ईएसआई की व्यवस्था हो। इसके साथ ही उन्होंने आशा कर्मियों के लिए सम्मान की बात कही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो इन आशा कर्मियों के साथ अभद्र आचरण करते हैं उन्होंने कहा कि यह आशा करहिया स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करतीं हैं लेकिन इन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं है अगर इन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त हो जाती है तो इन्हें सरकार से मिलने वाली बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी उन्होंने आशा कर्मियों के लिए सरकारी कर्मी की स्वीकृति की भी मांग की।












