shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बाराबनी में जमीन के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कारवाई

1 min read

बाराबंनी :बाराबंनी विधानसभा अन्तर्गत नुनी ग्राम पंचायत इलाके में सरकारी खास जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ आज से कार्रवाई शुरू हो गई आज स्थानीय बीएलआरओ पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध रूप से बाउंड्री बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और बाउंड्री को तोड़ दिया गया। इस बारे में यहां पर जमीन खरीदने वाले एक व्यक्ति दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने यहां पर एक लाख रुपए कट्ठा के हिसाब से जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने 1 लाख रुपए दिए भी थे और यहां पर वह बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह सरकारी खास जमीन है और उन्हें अवैध तरीके से बेची गई है बीएलआरओ दफ्तर से अधिकारियों ने आकर उन्हें बताया कि वह इस जमीन पर कोई निर्माण नहीं करवा सकते उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है यह शिकायत उन्होंने उन्हें जमीन बेचने वाले मुन्ना बरनवाल और परिमल दे के खिलाफ दर्ज कराई है उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि अगर बाउंड्री को तोड़ा जाता है तो बाउंड्री निर्माण के लिए जो खर्चा हुआ है वह तथा उन्होंने जो 1 लाख रुपए एडवांस दिया है दोनों उन्हें लौटाया जाए हालांकि दीपक यादव यह नहीं कह पाए की अगर बाउंड्री थोड़ी जाती है तो वह अगला क्या कदम उठाएंगे वहीं असित सिंह ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी जमीन माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा और जहां कहीं भी इस तरह की बात सामने आ रही है प्रशासन को साथ लेकर उस पर रोक लगाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा उन्होंने साफ किया कि इससे पहले भी जहां पर भी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की बात सामने आई है उस पर कड़ी कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी की जाएगी। हालांकि इस बारे में जब हमने परिमल दे से बात की तो उन्होंने किसी को भी जमीन बेचने की बात से साफ इनकार किया उन्होंने कहा कि यह जमीन उन्होंने मस्जिद एक कमेटी के लोगों से खरीदी है इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है रजिस्ट्री के कागजात उनके पास हैं यह जमीन उन्होंने और उनके दो साथियों ने मिलकर खरीदी है इसके सारे दस्तावेज उनके पास हैं उन्होंने किसी को भी यह जमीन बेचने की बात से इनकार किया उन्होंने कहा कि जमीन पर जो बाउंड्री बनाई जा रही है वह कोई और बना रहा है और जो बना रहा है उसी को यह बाउंड्री तोड़नी पड़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page