नेपाली धावड़ा दुर्गा मंदिर में शेड निर्माण के कार्य को ईसको अधिकारियों ने रुकवाया
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के नेपाली-धौड़ा क्षेत्र में आज मंदिर के सामने शेड निर्माण का कार्य चल रहा था, लेकिन निवासियों ने शिकायत की कि ईसको के सुरक्षा अधिकारियों ने आकर नेपाली-दुर्गा मंदिर मे शेड निर्माण का कार्य रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से यहां बना हुआ है। यहां रहने वाले बहुत से लोग यहां पूजा करने के लिए आते हैं क्योंकि कोई शेड नहीं था, उन्हें कठिनाई होती है। उन्होंने स्थानीय पार्षद को बोलकर शेड की व्यवस्था की थी। आज शेड का निर्माण किया जा रहा था लेकिन इस्को सुरक्षा अधिकारियों ने आकर काम बंद कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह यहां पर शेड का निर्माण करना चाहते हैं ताकि यहां आने वाले आम लोगों को सुविधा हो। लेकिन ईस्को अधिकारी इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। हमने इस संबंध में स्थानीय पार्षद अशोक रुद्र से बात कि तो उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि जब आसनोल नगर निगम या स्थानीय पार्षद कुछ भी करते हैं, तो ईस्को अधिकारी बाधा डालते हैं कि कई नेपाली लोग यहां रहते हैं जो पीढ़ियों से ईस्को के लिए काम करते हैं। लेकिन आज जब वे पुराने दुर्गा मंदिर में एक शेड का निर्माण कर रहे हैं, तो यह बाधित हो रहा है।












