shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के हस्तशिल्प मेला प्रांगण में लगी भयानक आग कई स्टाल चल कर राख

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान में हस्तशिल्प मेला का आयोजन किया गया है आज मेला प्रांगण मेंअचानक आग लग गई आग इतनी ज्यादा तेज थी कि देखते ही देखते इसकी वजह से तकरीबन 12 स्टॉल जलकर राख हो गए हस्तशिल्प मेला में स्टॉल लगाने वाले कलाकारों का कहना है कि फायर ब्रिगेड का यहां पर कोई इंतजाम नहीं था इतने बड़े मेले का आयोजन किया गया है यहां पर हमेशा फायर ब्रिगेड की एक इंजन का होना बहुत जरूरी था लेकिन यहां पर ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया था आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड को खबर दी गई तो मेला में स्टॉल लगाने वाले लोगों का आरोप है कि 40 मिनट से भी ज्यादा समय के बाद स्टॉल प्रांगण में फायर ब्रिगेड की इंजन आई तब तक आग की वजह से काफी नुकसान हो चुका था। मेला मैं स्टॉल लगाने वाले कलाकारों द्वारा ही आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी इस बारे में हमने जब कुछ हस्तशिल्प कलाकारों से बात की तो उन्होंने हमारे कैमरे के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर मेला प्रांगण में आज आग लगी उससे बहुत भयावह नुकसान हो सकता था उन्होंने कहा कि उनके स्टाल में आग लगी है और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है उन्होंने कहा कि यह गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन यहां पर फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नहीं था हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा ही आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी उन्होंने कहा कि दमकल को खबर देने के तकरीबन 40 मिनट के बाद दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक जो नुकसान होना था हो चुका था वही इस बारे में घटनास्थल पर पहुंचे आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि मेला प्रांगण में हमेशा एक दमकल की गाड़ी का होना जरूरी था ऐसा क्यों नहीं था इसकी जानकारी ली जा रही है और किसकी लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ इसके बारे में जांच की जाएगी उन्होंने साफ कहा कि अगर इस मामले में किसी की लापरवाही देखी जाती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वही मौके पर पहुंची एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मेला प्रांगण में हमेशा एक दमकल इंजन का होना लाजमी है और इस मेल को करने से पहले दमकल की तरफ से अनुमति भी ली गई थी अब यह देखने की बात है कि इसके बाद भी आग क्यों लगी और दमकल को मेला प्रांगण तक पहुंचने में इतनी देर क्यों हुई उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर किसी की लापरवाही देखी जाती है तो कदम उठाए जाएंगे उसके साथ ही उन्होंने कहा कि आग की वजह से जिनको नुकसान हुआ है उनको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेला प्रांगण में स्टॉल लगाने वाले सभी हस्तशिल्प कलाकारों के स्टॉल का इंश्योरेंस किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page