विधायक विधान उपाध्याय के निर्देश पर मोहम्मद अरमान के नेतृत्व में सालानपुर में टीएमसी की तरफ से उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों की की गई हौसला अफजाई
1 min read
बाराबनी :उच्च माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। बाराबनी विधानसभा अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक में भी विभिन्न परीक्षा केदो पर परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे इन विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए ब्लॉक प्रेसिडेंट मोहम्मद अरमान के नेतृत्व में विद्यार्थियों को फूल पेन और पानी की बोतल दिया गया इस मौके पर मोहम्मद अरमान ने कहा कि आज से उच्च माध्यमिक परीक्षा की शुरुआत हो रही है यहां के विधायक विधान उपाध्याय के निर्देश अनुसार आज सालानपुर ब्लॉक के विभिन्न उच्च माध्यमिक परीक्षा केदो में परीक्षा देने आए विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए टीएमसी की तरफ से विद्यार्थियों को फूल पेन और पानी की बोतल दी गई उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी परीक्षार्थी को कोई समस्या होती है तो टीएमसी का कार्यकर्ता उसकी मदद के लिए तैयार है












