आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से यात्री साथी ऐप को लेकर आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने किया गया प्रचार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पश्चिम बंगाल सरकार के यात्री साथी ऐप को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दो स्टैंडी लगाए गए इस अभियान में समीर ऑटोमोबाइल्स और सलोनी ऑटोमोबाइल्स ने भी सहयोग किया। आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने यह दो स्टैंडी लगाए गए और लोगों को खासकर कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों और यहां के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को पश्चिम बंगाल सरकार की यात्री साथी ऐप को लेकर जागरूक किया गया। इस बारे में समीर ऑटोमोबाइल्स के अरुण मेहता ने कहा कि यात्री साथी ऐप बेहद फायदेमंद ऐप है उन्होंने खुद इसका इस्तेमाल किया है और उनको इससे काफी फायदा पहुंचा है वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करें वही सलोनी ऑटोमोबाइल्स के दीपक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने भी यात्री साठी ऐप का इस्तेमाल किया है और यह बहुत बढ़िया ऐप है दोनों ने ही आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम और उनकी टीम को धन्यवाद दिया जिन्होंने सलोनी ऑटोमोबाइल्स समीर ऑटोमोबाइल्स को इस परियोजना के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया












