उच्च माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रैकिंग गार्ड की तरफ से विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित
1 min read
आसनसोल :आज से पूरे बंगाल में उच्च माध्यमिक की परीक्षा शुरू हो गई आज आसनसोल उत्तर ट्रैफिक गार्ड की तरफ से बाल बोधन स्कूल में परीक्षा देने आए तकरीबन 200 विद्यार्थियों को फूल पेन देकर प्रोत्साहित किया गया आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में किए गए इस कार्यक्रम के दौरान इन बच्चों को जीवन की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा देने से पहले प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने कहा कि आज से उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं शुरू हो रही है यह किसी भी छात्र के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होती है इसीलिए आज बाल बोधन हाई स्कूल में परीक्षा देने आए तकरीबन 200 विद्यार्थियों को फूल पेन देकर आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से प्रोत्साहित किया गया ताकि वह अच्छे तरीके से परीक्षा दें और जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड इलाके में पांच उच्च माध्यमिक की परीक्षा केंद्र है उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की तरफ से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रकार का इंतजाम किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई भी परेशानी होती है वह ट्रैफिक अधिकारियों से संपर्क करें उन्हें तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी












