shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जिला परिषद की जनरल बॉडी मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला परिषद की तरफ से कल एक महत्वपूर्ण जनरल बॉडी मीटिंग हुई। यहां ज़िला परिषद संभाधिपति विश्वनाथ बाउरी मेंटर वी शिवदासन दासु उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया सहित जिला परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे । इस बैठक में बजट सत्र में पेश किए गए प्रस्तावों को पास कराया गया। इस बारे विश्वनाथ बाउरी ने बताया कि 2025- 26 वित्त वर्ष के लिए 165 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है। इसके तहत जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी विकास कार्यों को किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला परिषद के अपने फंड को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की अपनी कुछ संपत्ति है जिसका सही उपयोग करने से जिला परिषद अपने स्तर पर ही काफी फंड ला सकता है। इसके लिए उन्होंने रानीगंज मार्केट कॉम्प्लेक्स को इस्तेमाल करने की बात कही। उस मार्केट कॉम्प्लेक्स में डेढ़ सौ से ज्यादा दुकानों हैं जिनको किराए पर देने से काफी लाभ हो सकता है। वहीं बमूनारा मार्केट कॉम्प्लेक्स को भी इसी तरह उपयोग करने पर फैसला लिया गया। वहीं जिला परिषद मेंटर वी शिवदासन दासू ने कहा कि बजट बैठक में वह नहीं आ सके थे इसलिए आज वह आए हैं । आज की बैठक में बजट प्रस्तावों को पास किया गया । वहीं रूपनारायणपुर टोल प्लाजा पर उन्होंने कहा कि मार्च में उसका नए सिरे से टेंडर हो जाएगा। टेंडर राशि 60 लाख रुपए राखी गई है। जिसके पास यह टेंडर पहले था उसपर डेढ़ करोड़ रुपए बकाया है। इसमें से उसने 36 लाख रुपए अदा कर दिए हैं बाकी की रकम भी वह दे देगा। वहीं दासू ने भी जिला परिषद के अपने फंड को और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page