कुल्टी में राशन डीलर के साथ मारपीट के बाद कुल्टी ब्लॉक के राशन डीलरों ने खटखटाया आसनसोल नगर निगम का दरवाजा:
1 min read
आसनसोल :पिछले शनिवार को आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर वार्ड इलाके के नियामतपुर क्षेत्र में मोची पाड़ा के एक राशन डीलर रोहित बालोदिया के साथ मारपीट की घटना के आरोप सामने आए थे उन्होंने आरोप लगाया था कि टीएमसी पार्षद जाकिर हुसैन के भाई सागीर हुसैन ने उनके साथ मारपीट की है इसी के खिलाफ आज कुल्टी ब्लॉक के 48 राशन डीलरों ने नगर निगम कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि अविलंब आरोपी सागीर हुसैन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इन राशन डीलरों का कहना है की इस घटना के बाद वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए वरना वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि अगर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह रविवार तक हड़ताल करेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा राशन डीलरों के सुरक्षा के संदर्भ में कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जाता है और कोई पुख्ता नीति नहीं बनाई जाती है तो मार्च महीने में ना तो वह जनता के बीच राशन का वितरण करने के लिए राशन उठाएंगे और ना ही गोदाम में रखा राशन ही बाटेंगे इस मौके पर यहां राशन डीलर रोहित बालोदिया सहित कुल्टी ब्लॉक के कुल 48 राशन डीलर मौजूद थे।












