shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल चांदा में हुई 25वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में 25वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और खेलकूद के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाया पार्वती एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन और संस्थापक सचिन राय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया इसके उपरांत पार्वती एजुकेशनल सोसाइटी की सह संस्थापिका और डायरेक्टर मिता राय तथा एग्जीक्यूटिव गवर्निंग मेंबर गौरव राय ने भी अपनी बातें रखीं। इस मौके यहां अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट सीमा दत्ता चटर्जी दुर्गापुर एमएएमसी टाउनशिप मॉडर्न हाई स्कूल के हेडमास्टर तरुण भट्टाचार्य आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा अन्य तमाम विशिष्ट लोग यहां पर उपस्थित थे उनकी उपस्थिति में खेलो की शुरुआत की गई प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले यहां पर एक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और स्कूल बैंड द्वारा एक बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी गई विभिन्न स्पर्धा में स्कूल के तकरीबन 850 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया इनमें ट्रैक एंड फील्ड रिले रेस लॉन्ग जंप हाई जंप के अलावा विभिन्न टीम गेम भी आयोजित किए गए जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएं।

यहां पर अभिभावकों और शिक्षकों की रिले रेस भी हुई जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों और स्कूल के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें भविष्य में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए शुभकामना दी पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ यहां बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मेडल और ट्राफियां प्रदान की गई

इस उपलक्ष पर अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव ने कहा की अब जबकि हम स्कूल की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं हम यहां बच्चों के अंदर शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल भावना और अनुशासन के गुण भी डालना चाहते हैं यहां पर जो भी प्रतियोगिताएं हुई वह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं थी यह टीमवर्क सहनशीलता और कभी हार ना मानने के जज्बे को भी दर्शाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page