रवीन्द्र भवन में डीएवी पब्लिक स्कूल धदका की तरफ से हुआ वार्षिक कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :कल शाम आसनसोल के रविंद्र भवन में डीएवी पब्लिक स्कूल धदका का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम संजय पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया उन्होंने बच्चों को उनकी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं स्कूल के विद्यार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गया एडीएम ने अपने वक्तव्य में देश भर में डीएवी स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की गई। इस मौके पर यहां आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के विभिन्न डीएवी स्कूल के प्रधान अध्यापकगण उपस्थित थे।













