विधायक हरे राम सिंह और डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने जमुरिया में किया रास्ते के कार्य का शिलान्यास:
1 min read
जमुड़िया :आसनसोल नगर निगम के आठ नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया के सात ग्राम बावड़ी पाड़ा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 तक एक रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 23 लाख रुपए की लागत से पीसीसी और बिटुमिनौस रोड का निर्माण कराया जा रहा है आज इस कार्य का शिलान्यास हुआ इस मौके पर यहां जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी तथा 8 नंबर वार्ड के तमाम लोग मौजूद थे यहां पर सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि यहां पर इस रास्ते के निर्माण के लिए लंबे समय से लोगों की मांग थी आज इस रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ इस रास्ते का निर्माण हो जाने से आठ नंबर वार्ड के लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाने में काफी सुविधा होगी खासकर बारिश के मौसम में लोगों को काफी सुविधा होगी उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा पीसीसी और बिटुमिनौस रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लागत 23 लाख रुपए के आसपास होगी












