माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई की गई:
1 min read
आसनसोल :माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में माध्यमिक परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई के लिए आज पंचगछिया एमबी विद्यालय तथा कमला गर्ल्स हाई स्कूल में माध्यमिक की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें गुलाब के फूल और पेन उपहार स्वरूप दिए गए इस मौके पर यहां आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम और नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस मौके पर इन दोनों स्कूलों के शिक्षक भी यहां मौजूद थे सभी ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के इस पहल की सराहना की और कहा कि जीवन के सबसे पहले बड़ी परीक्षा से पहले जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई की गई है वह काबिले तारीफ है।

वहीं मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने भी सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की












