आरजी कर की दिवंगत महिला डॉक्टर के जन्मदिन पर विधायक अग्नि मित्रा पाल ने किया पौधारोपण:
1 min read
बर्नपुर :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पिछले साल एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई थी आज उनका जन्मदिन है उन्हें सभी अभया के नाम से संबोधित करते हैं आज उनके जन्मदिन के मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल बर्नपुर हॉस्पिटल पहुंची उन्होंने यहां दो पौधे लगाए इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज अभया का जन्मदिन है। स्वर्गीय डॉक्टर की मां से बात करके उन्हें पता चला कि अभया को पेड़ पौधों से काफी प्यार था इसलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर अस्पताल परिसर में दो पौधे लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि यह पौधे बड़े हो और यहां पर आने वाले मरीज और उनके परिजनों को छाया प्रदान करें जैसा अभया चाहती थी वह एक कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक थी जिन्होंने हमेशा मरीजों का भला चाहा लेकिन उनकी निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई।












