पांडवेश्वर में कोलियरी आवास में लगी आग घर के सामान जलकर राख:
1 min read
पांडवेश्वर :पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बैद्यनाथपुर पंचायत के श्रीपांडेश्वर कोलियरी आवास में आज सुबह 10:00 बजे के आसपास एक क्वार्टर में आग लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश दास नामक एक व्यक्ति अपने क्वार्टर में ताला लगाकर बाजार गया था उस समय उसके क्वार्टर में आग लग गई पड़ोसियों ने फोन पर प्रकाश को इसकी जानकारी दी जब वह वापस आए तो पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई कुछ देर बाद आग नियंत्रण में आई प्रकाश दास ने बताया की आग लगने की वजह से उनके क्वार्टर में रखें फ्रिज वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान जल गए समझा जा रहा है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी












