ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली तीन बहनों को अग्निमित्रा पाल ने किया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज कुल्टी के डिसेरगढ़ इलाके में पहुंची यहां उन्होंने सुचेता सुप्रिता और रंजीता नाम के तीन बहनों को सम्मानित किया अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह तीनों बहनें ताइक्वांडो करतीं हैं और हाल ही में हैदराबाद में हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है आज इन्हीं तीन बहनों और उनके कोच शुभो गांगुली को वह सम्मानित करने के लिए आईं हैं उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं देश में खेल और खिलाड़ियों का स्तर बढ़ा है विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीत रहे हैं उन्होंने आशा जताई कि यह तीन बहने भी आगामी दिनों में ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करेंगी उन्होंने कहा कि आज अभया का जन्मदिन है अभया के साथ बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या की गई थी लेकिन अभी तक दोषियों को सजा नहीं मिली है सिर्फ एक व्यक्ति को दोषी करार दिया गया है लेकिन बाकी मुजरिम कानून के गिरफ्त से बाहर है उन्होंने कहा कि आज के इस दिन पर वह यहां पर आई है और इन तीन बहनों को सम्मानित कर रही है उन्होंने कहा कि आज की तारीख में पुरुष हो या महिला सभी को मार्शल आर्ट सीखने की जरूरत है












