shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर दानिश अजीज ने ली चुटकी:

1 min read

आसनसोल :आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने आज अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा मीडिया को दिए गए उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का समर्थन किया। हालाकि एक ही साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से पहले इसे लेकर एक सर्वदलीय बैठक की जानी चाहिए क्योंकि इसे लागू करने में कई पेचिदगियां हैं जिनको दूर करना होगा । वही गौमांस के मुद्दे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ गौमांस नहीं मांसाहार पर ही प्रतिबंध लगना चाहिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर पूर्वी भारत में गौ मांस खाया जाता है लेकिन अन्य क्षेत्रों में खासकर उत्तर भारत में इसे सही समझा नहीं जाता एक देश में दो तरह की बातें नहीं हो सकती अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड को सही तरीके से लागू करना है तो इसके अंदर जो पेंच है उनको दूर करना होगा। इसके लिए बहुत जरूरी है कि सभी राजनीतिक दलोंको के साथ बैठक की जाए और इसे लेकर गंभीरता के साथ चर्चा की जाए शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर दानिश अजीज ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि आसनसोल के वोटर होने के नाते वह यह जानना चाहते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा किस पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं भाजपा के या टीएमसी के। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के अगले हिस्से में लिखा कि वह भूल गए थे क्योंकि यही वजह है कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन इन दोनों पार्टियों को बिजेमुल कहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page