जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में किया बड़ा ऐलान:
1 min read
कोलकाता :पश्चिम बंगाल में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगीकरण में नई गति लाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में उन्होंने पिछले 8 वर्षों से लगातार बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का भी आयोजन किया है इस साल भी कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया गया है जिसमें देश-विदेश के तमाम बड़े उद्योगपति उपस्थित हुए हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी हेमंत सोरेन साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव सचिव जगदीश बागड़ी पवन गुटगुटिया जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल के अलावा देश और विदेश के तमाम बड़े उद्योगपति यहां पर उपस्थित थे इस मौके पर सज्जन जिंदल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द 16000 करोड़ की लागत से बंगाल में दो पावर प्लांट लगाए जाएंगे और दुर्गापुर एयरपोर्ट को और विकसित करने के लिए भी वह निवेश करेंगे निश्चित रूप से यह घोषणा बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा रही है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 19 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव आया है जिसमें 13 लाख करोड़ का काम हो चुका है बाकी का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बंगाल में एक बार फिर औद्योगीकरण को नई दिशा मिलेगी












