सातग्राम ईनक्लाईन में फैमिली काउंसलिंग का आयोजन:
1 min read
जमुड़िया :आजकल सबको विभिन्न तरह के दबाव से गुजरना पड़ता है हर उम्र के लोगों को दबाव रहता है इस वजह से उनकी सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुए आज ईसीएल के साथ ग्राम श्रीपुरा एरिया अंतर्गत 7 ग्राम ईनक्लाईन में फैमिली काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए 7 ग्राम श्रीपुरा एरिया के 7 ग्राम इंक्लाईन के पर्सनल मैनेजर संजीव कुमार घोष ने बताया कि आज इस 7 ग्राम इंक्लाईन के 13 परिवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है यहां पर लोगों के ऊपर जो दबाव है उसे वह कैसे निपटा सकते हैं इसके बारे में विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग की जा रही है उन्होंने बताया कि इस दौरान जो देखा जा रहा है उसमें नशे की लत शुगर और प्रेशर की बीमारी की समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है संजीव कुमार घोष ने बताया कि अगले 1 साल में यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को काउंसलिंग दी जाएगी जिससे कि उनकी मानसिक सेहत ठीक हो सके उन्होंने कहा कि अगर काउंसलिंग के बाद भी कोई संतोषजनक उन्नति नहीं होती है तो उन्हें कल्ला अस्पताल रेफर किया जाएगा












