रेलवे द्वारा संस्था की जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए लिया जाएगा आपसी बातचीत का सहारा – डीआरएम चेतनानंद सिंह:
1 min read
आसनसोल :पूरे देश के विभिन्न रेलवे जोन के साथ-साथ आसनसोल मंडल में भी देखा जाता है कि रेलवे की जमीनों पर प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश की जा रही है तो वहां पर वर्षों से रहने वाले लोगों द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही है इस विषय पर जब आज आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह को प्रेस मीट के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रेलवे में आज जो स्थिति है वह पहले नहीं थी चेतनानंद सिंह ने कहा कि आसनसोल सहित देश के विभिन्न मंडलों में रेलवे क्वार्टर्स का रखरखाव ठीक से नहीं हो पता था इसके मुख्य वजह रेलवे के पास पैसों की कमी थी इस वजह से वहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुछ लोग रहने लगते थे क्योंकि उन जमीनों की जरूरत रेलवे को नहीं थी इस वजह से रेलवे ने उन लोगों को हटाना मुनासिब नहीं समझा लेकिन अब क्योंकि रेलवे के नए-नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं इस वजह से रेलवे को जमीन की जरूरत पड़ रही है उदाहरण के लिए उन्होंने दुर्गापुर का जिक्र किया डीआरएम ने कहा कि दुर्गापुर रेलवे स्टेशन एक बहुत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है वहां पर एक गुड्स शेड भी है जहां पर माल ढुलाई होती है दुर्गापुर स्टेशन से और ज्यादा ट्रेनें चलाने की भी मांग की जा रही है लेकिन जगह की कमी की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है अब रेलवे द्वारा रेलवे की जमीनों पर रहने वाले लोगों से बातचीत कर तथा स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर जमीन को रेलवे के प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करने के विषय को गंभीरता से अमल में लाया जा रहा है उन्होंने कहा कि रेलवे कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करेगी रेलवे इस तरह के हर विषय को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाएगी लेकिन रेलवे द्वारा जो विकास कार्य शुरू किए गए हैं उनको जारी रखा जाएगा क्योंकि यह विकास कार्य सिर्फ रेलवे को नई ऊंचाई प्रदान नहीं करेंगे यह देश की अर्थव्यवस्था को भी आगे ले जाएंगे












